टी20 वर्ल्ड कप: क्या चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट होंगे बांग्लादेश के मैच? BCCI का जवाब जानिए

Date:

टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने शुरू होने जा रहा है लेकिन फिलहाल बांग्लादेश के मैचों को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैचों को भारत से बाहर कराने की गुजारिश की है। वह अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है। इस बीच कुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं कि आईसीसी बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करके चेन्नई और त्रिवेंद्रम में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि उन्हें आईसीसी की तरफ से इस बाबत कोई सूचना नहीं मिली है।

मध्य प्रदेश को 269 गेंदों में 7.38 प्रति ओवर की औसत से 331 रन चाहिए

सैकिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘BCCI को बांग्लादेश के मैच चेन्नई या कहीं और शिफ्ट कराए जाने को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं मिली है और ये हमारे नियंत्रण से बाहर की चीज है। ये बीसीबी और आईसीसी से जुड़ा मसला है क्योंकि आईसीसी ही संचालक संस्था है। अगर आईसीसी हमें मैच की जगहों में किसी तरह के बदलाव के बारे में किसी फैसले के बारे में बताती है तब बतौर मेजबान हम जरूरी कदम उठाएंगे। फिलहाल हमें इस तरह की किसी सूचना की कोई जानकारी नहीं हैं।’टी20 वर्ल्ड कप का अगले महीने आगाज होने जा रहा है। इसके मैच 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में 3 मैच खेलने हैं। उसका पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में है। उसके बाद कोलकाता में ही बांग्लादेश को 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। 17 फरवरी को उसका मुंबई में नेपाल के खिलाफ मैच तय है।बांग्लादेश वर्ल्ड कप के मैच भारत में खेलने को लेकर इस वजह से नखरा दिखा रहा है कि उसके खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने हालिया मिनी नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश के बाद चीजें तेजी से बदल गईं। सोशल मीडिया पर एक तबका मुस्तफिजुर को आईपीएल से निकालने की मांग कर रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने भी इसकी मांग की थी। आखिरकार बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को अपने आईपीएल स्क्वाड से रिलीज कर दिया। उसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी से 'सुरक्षा कारणों' से अपने विश्व कप मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट कराने की मांग की है।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From Rs.20,000 Capital to a Multi-Division Enterprise: Sundaresh Kamaraj

Sundaresh Kamaraj is an Indian technology entrepreneur, engineer and...

HEAR INDIA’ में हियरिंग-केयर टेक्नोलॉजी और किफायती समाधानों पर जोर

नई दिल्ली: भारत में हियरिंग-केयर को आधुनिक तकनीक और...

MacBook Pro Display Replacement and Repair Centre in Andheri East Mumbai

A MacBook Pro display problem can make everyday work...

Varun Kaushik’s Move from Reality Television to Advertising

After television, Kaushik moved toward advertising and ad-film production....