आचार्य सौरभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ जैन समाज का सम्मान समारोह

Date:

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन समाज द्वारा भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गुरु सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ समाज सेवा, अहिंसा और सामाजिक दायित्वों पर भी विशेष संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के प्रारंभ में जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री असीम अरुण जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी ने स्वागत भाषण के माध्यम से मंत्री जी का अभिनंदन किया और उनके कार्यों के प्रति समाज की ओर से सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का वातावरण उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज का मंच पर मंगल आगमन हुआ। पूज्य गुरुदेव के आगमन पर संपूर्ण प्रांगण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आचार्य श्री का स्वागत किया। इसके बाद पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया और आरती उतारी गई।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने अमृत वचनों से धर्म और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज सेवा को भी जीवन के महत्वपूर्ण दायित्वों में शामिल करने का संदेश दिया। आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और सेवा भावना के मार्ग पर आगे बढ़ने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

इसी अवसर पर जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री असीम अरुण जी का सम्मान किया गया। पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। जैन समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री जी की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना भी की गई।

सम्मान ग्रहण करने के बाद श्री असीम अरुण जी ने पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जैन समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री जी ने समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

अपने संबोधन में श्री असीम अरुण जी ने जैन समाज के मूल्यों और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

मंत्री जी ने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, “जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज के हर जनहितैषी प्रयास, उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में मैं सदैव जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करता रहूँगा।”

श्री असीम अरुण जी ने अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की जैन समाज की संकल्पित जीवनशैली की भी प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्र में जैन समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ जी, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आचार्य श्री के मंगल आशीर्वाद, गुरु भक्ति और सम्मान के वातावरण में समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

From Rs.20,000 Capital to a Multi-Division Enterprise: Sundaresh Kamaraj

Sundaresh Kamaraj is an Indian technology entrepreneur, engineer and...

HEAR INDIA’ में हियरिंग-केयर टेक्नोलॉजी और किफायती समाधानों पर जोर

नई दिल्ली: भारत में हियरिंग-केयर को आधुनिक तकनीक और...

MacBook Pro Display Replacement and Repair Centre in Andheri East Mumbai

A MacBook Pro display problem can make everyday work...

Varun Kaushik’s Move from Reality Television to Advertising

After television, Kaushik moved toward advertising and ad-film production....