‘ओरी तर’ ने मचाया धमाल! छठ से पहले अंकुश राजा के गाने ने जीता लोगों का दिल

Date:

मुंबई: दिवाली के त्यौहार के बाद छठ पर्व भी आने वाला है, जिसे लेकर लोगों के मन काफी उत्साह है। हाल ही में भोजपुरी के युवा और चर्चित गायक अंकुश राजा ने नया छठ गीत गाया है, जो रिलीज होने के 5 दिन बाद भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए सुनते हैं कैसा है गीत और क्या बोल रहे यूजर्स। 

गाने में छठ पर्व के महत्व को बताया गया 
अंकुश राजा द्वारा गाया गया छठ गीत ‘ओरी तर’ यूट्यूब पर 5 दिन पहले रिलीज हो गया था, जो दर्शकों द्वारा काफी देखा और सुना जा रहा है। बीते दिन गुरुवार को गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गाने को साझा किया है। आपको बताते चलें कि इस गाने को अंकुश राजा के साथ नंदिनी सिंह ने भी आवाज दी है। वहीं इसमें म्यूजकि दिया है गोविंद ओझा ने, तो इसे लिखा है मनोज मतलबी ने। अगर इस गाने के वीडियो की बात करें, तो इसमें अंकुश और नंदनी सिंह गाना गाने के साथ-साथ वाद्य यंत्रों को भी बजाते नजर आते हैं। वहीं बैकग्राउंड में छठ पूजा के कुछ झलक दिखाई गई है, जिसमें सूर्योदय की किरणें, डूबते सूरज को अर्घ्य और परिवारों की एकजुटता आदि। 
 
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस नए छठ गीत के आने के बाद नेटिजंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जय छठी मईया।’ दूसरे यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ऐसे ही और गीत बनाइए।’ वहीं एक ने यूजर ने बोला, ‘भैया आप बहुत अच्छा गाना गाए हैं, ये सुन के दिल को बहुत सुकून मिला।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि अंकुश राजा की आवाज बहुत अच्छी है और सभी लोग गाने को काफी प्यार दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का...

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी

नई दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र की बड़ी कंपनी गोदरेज...

रहाणे की कप्तानी में ही इस बार भी उतरेगी केकेआर 

मुम्बई। इस माह के अंत में शुरु हो रहे...

अंतिम ग्यारह से बाहर होने से हताश था : सैमसन

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर...