जर्मनी में Piyush Goyal ने कैथरीना रीचे से बढ़ाया व्यापार सहयोग, निवेश के लिए आमंत्रित किया

Date:

व्यापार: बर्लिन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (23 अक्तूबर) को जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रीन एनर्जी, न्यू और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और डिफेंस पर भारत और जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसी के साथ उन्होंने भारत की विशाल प्रतिभा क्षमता और व्यापार सुगमता में किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए जर्मन कंपनियों को भारत में निवेश विविधीकरण के लिए आमंत्रित किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"बर्लिन में जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। हमारी चर्चा व्यापार और निवेश में भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने, हरित ऊर्जा, नई और उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा क्षेत्र में संयुक्त औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी पर केंद्रित रही। बातचीत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने के लिए जर्मनी की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा हुई।"

उन्होंने आगे लिखा कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे भारत का विशाल प्रतिभा भंडार, और व्यापार सुगमता के लिए हमारा प्रयास, जर्मन कंपनियों के लिए निवेश में विविधता लाने और आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को मजबूत करने के आकर्षक अवसर प्रदान करता है।

इसके अलावा जर्मनी की अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान पीयूष गोयल ने जर्मन मिटेलस्टैंड (एसएमई) कंपनियों और भारतीय व्यवसायों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक गोलमेज चर्चा में भाग लिया।
भारतीय मंत्री ने नवाचार और सतत विनिर्माण में भारत द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमुख अवसरों पर प्रकाश डाला और भारतीय एवं जर्मन कंपनियों के बीच सहयोग, व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने, और पारस्परिक विकास के लिए मजबूत औद्योगिक साझेदारी बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मंत्री गोयल की बैठकें दोनों देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यावसायिक संघों के साथ उच्च-प्रभावी बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए आयोजित की गई हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा के एक प्रमुख घटक में शेफलर ग्रुप, रेन्क व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशंस, हेरेनक्नेच्ट एजी, इन्फिनियन टेक्नोलॉजीज एजी, एनरट्रैग एसई और मर्सिडीज-बेंज ग्रुप एजी जैसी प्रमुख जर्मन कंपनियों के सीईओ के साथ आमने-सामने की बैठकें शामिल हैं।

———————–
📝 Disclaimer

The content of this post is not originally published by us. The news and information provided here are sourced from trusted online sources, including NewsOnline.co.in
. We share this content only for informational and educational purposes. All rights to the original content belong to their respective owners. If you are the original author or copyright holder and wish to have this content removed or modified, please contact us, and we will take immediate action.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Respect Network Extends Digital Brand Protection Services Beyond Content Removal

Respect Network LLC is expanding the role of online...

World Record Holder Dr. Raviprasad Sajjan M. Inspires 650 Students at Yajnavalkya Public School

YAGNAVALKYA PUBLIC SCHOOL (CBSE)- DR. RAVIPRASAD SAJJAN M. Dr....

iPad Service Centre in Noida for Screen, Battery and Device Issues

For many people in Noida, Apple devices are part...

From Rs.20,000 Capital to a Multi-Division Enterprise: Sundaresh Kamaraj

Sundaresh Kamaraj is an Indian technology entrepreneur, engineer and...